चार्ट क्या है - What is Chart in Excel in Hindi

डेटा को एक बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने के लिए चार्ट का अहम योगदान होता है। चार्ट की मदद से किसी डेटा को समझाना बहुत आसान हो जाता है। इस लेख में इसी विषय पर बात करेंगे कि चार्ट क्या होता है। चार्ट कितने प्रकार के होते है इन सभी प्रश्नों का जबाब आपको इस लेख में मिलेगा।


चार्ट क्या है- What is Chart in Hindi

दरअसल चार्ट डेटा का ग्राफिकल रुप होता है अर्थात हम यह कह सकते है कि डेटा को ग्राफिकल रुप में प्रदर्शित करना ही चार्ट है। चार्ट की मदद से आप डेटा को बेहतर तरीके से दिखा सकते है जिससे डेटा को समझना बहुत आसान हो जाता है।

यदि आप कही जॉब करते है या आपका बिजिनेस है तो आप अपने श्रोताओं को किसी डेटा के विषय में चार्ट की मदद से बेहतर तरीके से समझा सकते हैं। चार्ट को बनाना तीनों साफ्टवेयर MS Word, MS Excel तथा MS PowerPoint में लगभग समान ही है मैने इसके लिए एक विस्तृत लेख चार्ट कैसे बनाये तैयार किया है। इसे आप पढ़ सकते है।

चार्ट की मुख्य भूमिका डेटा का एनालिसिस रुप दिखाना है जिससे कारण Word और PowerPoint की तुलना में Microsoft Excel में इसका प्रयोग ज्यादातर किया जाता है। एक्सेल में किसी डेटा के आधार पर चार्ट को बनाना बहुत आसान होता है। एक्सेल में चार्ट टूलबार में कई प्रकार के चार्ट दिये होते हैं।

चार्ट टूलबार से आप अपनी इच्छा से कैसा भी चार्ट बना सकते है इतना ही नही एक बार चार्ट बन जाने के बाद आप उसमें अपने मनमुताबिक बदलाव या सुधार भी कर सकते है और जरूरत पड़ने पर आप उसे प्रिन्ट भी कर सकते है।

अब तो चार्टों में यह विशेषता भी है कि जब भी आप उस डेटा में कोई परिवर्तिन करते है जिसपर चार्ट आधारित है तो संबंधित चार्ट में यह बदलाव स्वत: हो जाता है।


चार्ट के एलिमेंट्स- Element of Chart

चार्ट को एटिड या मोडिफाई करने के लिए पहले चार्ट के एलिमेंट्स को समझना बहुत जरूरी है। चार्ट के एलिमेंट्स का नाम पता होने पर चार्ट को Edit या Modify करना बहुत आसान हो जाता है। चार्ट कई एलिमेंट्स से मिलकर बना होता है। जब आप एक चार्ट इंसर्ट कर लेते है वह चार्ट जिस डेटा पर आधारित होता है उस डेटा को उस चार्ट का एलिमेंट कहते है।

डेटा के अलावा भी चार्ट के कई और एलिमेंट्स होते है चार्ट के प्रत्येक एलिमेंट्स को समझने के लिए यहाँ पर कॉलम चार्ट का उदाहरण लेते है।

chart-element-in-microsoft-excel-in-hindi

चार्ट के निम्नलिखित एलिमेंट्स होते है-

  1. Chart Title
  2. चार्ट का टाइटल यह दर्शाता है कि चार्ट किस विषय पर है चार्ट का क्या मतलब है चार्ट के x-अक्ष तथा y-अक्ष के मानो का क्या अर्थ है।
  3. Data Series
  4. डेटा सिरीज चार्ट में उन सभी मानों की लिस्ट होती है जिन्हे चार्ट मे दिखाया जाता है। ऊपर दिखाए गये चार्ट में Sale और Service दो डेटा सिरीज है।
  5. Data Lable
  6. डेटा लेवल चार्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते है। डाटा को चार्ट के रूप में प्रदर्शित करने वाले एरिया के नजदीक ही डेटा लेवल को दिखाया जाता है।
  7. Legends
  8. ये एक तरह के संकेत होते है जो चार्ट के मानों को व्यक्त करते है। संकेत में चार्ट के अनुसार कॉलमों, बिंदुओ, रेखाओं और रंगो का प्रयोग होता है। इन संकेतो को Left, Right और Down मूव भी कर सकते है और Hide भी कर सकते है।
  9. x-अक्ष
  10. यह चार्ट का क्षैतिज अक्ष होता है इसमें खासकर Value दी होती है इसलिए इसे वैल्यू अक्ष ( Value Axis) भी कहते है।
  11. y-अक्ष
  12. यह चार्ट का उर्ध्वाधर अक्ष होता है इसमें खासकर Value दी होती है इसलिए इसे Value Axis (वैल्यू अक्ष) कहते है।
  13. Axis Title
  14. x और y अक्ष के मान क्या प्रदर्शित कर रहे है यह उसके विषय में जानकारी देता है।
  15. Gridlines
  16. ये लाइन चार्ट के अन्दर Show होती है डेटा के Value में बहुत नजदीकी अन्तर को समझने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है।

चार्ट के प्रकार- Types of Chart in Excel

एक्सेल में कई तरह के चार्ट उपलब्ध है जिसे आप अपने डेटा को प्रदर्शित करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है एक्सेल एप्लीकेशन में उपलब्ध मुख्य चार्ट निम्नलिखित है।

#1 Column Chart- कॉलम चार्ट

कॉलम चार्ट में किसी वर्कशीट के डेटा को एक उर्ध्वाधर कॉलम्स (Vertical Columns) के रूप में दिखाया जाता है। इसमें डेटा श्रेणियों को x-अक्ष पर तथा उनके मानों को y-अक्ष पर दिखाया जाता है।

#2 Bar Chart- बार चार्ट

बार चार्ट ठीक कॉलम चार्ट के विपरीत होता है इस चार्ट में डेटा को दिखाने के लिए क्षैतिज रेखाओं का प्रयोग किया जाता है। जिन्हें चार्ट की भाषा में क्षैतिज बार (Horizontal Bar) कहते है। इसमें डेटा श्रेणियों को y-अक्ष पर तथा उनके मानों को x-अक्ष पर दिखाया जाता है।

#3 Line Chart- लाइन चार्ट

लाइन चार्ट में डेटा को दिखाने के लिए विभिन्न बिंदुओं का प्रयोग किया जाता है और इन बिंदुओं को सरल रेखाओं में जोड़ दिया जाता है। सरल रेखाओं को छोड़कर बाकी यह Bar Chart की तरह ही होता है इसमें डेटा श्रेणियों को x-अक्ष पर तथा उनके मानों को y-अक्ष पर दिखाया जाता है।

#4 Pie Chart- पाई चार्ट

पाई चार्ट को दिखाने के लिेए एक वृत का प्रयोग किया जाता है। चार्ट की भाषा में वृत्त के विभिन्न भागों को सेक्टर कहते है। प्रत्येक सेक्टर का जो आकार होता है वह डेटा के मान के अनुपात में होता है इस मान को प्रत्येक सेक्टर के अन्दर लिखते है। खाश बात यह है कि इस चार्ट में केवल आप एक डेटा श्रेणी को ही दिखा सकते है।

#5 Area Chart- एरिया चार्ट

एरिया चार्ट लाइन चार्ट की तरह ही होता है इस चार्ट में केवल यह अंतर होता है कि इसमें डेटा श्रेणियों के मानों को उन लाइनों के नीचे के एरिया द्वारा दिखाते है। इसलिए इस चार्ट को एरिया चार्ट नाम दिया गया है। इसमें डेटा श्रेणियों को x-अक्ष पर तथा उनके मानों को y-अक्ष में दिखाते है।

#6 Scatter Chart- स्कैटर चार्ट

स्कैटर चार्ट में x-अक्ष पर स्वतंत्र चर होता है तथा y-अक्ष पर परतंत्र चर होता है इनमें से किसी एक चर को बदलने पर दूसरे चर में क्या प्रभाव पड़ता है इस चार्ट में यह दिखाया जाता है। इस चार्ट का खासकर प्रयोग वैज्ञानिक क्षेत्र, इंजीनियरिंग क्षेत्र तथा सांख्यिकी आदि क्षेत्र में किया जाता है।

#7 Stock Chart- स्टॉक चार्ट

स्टॉक चार्ट किसी स्टॉक के मूल्यों में होने वाले उतार चढ़ाव को दिखाता है। इस चार्ट में x-अक्ष पर स्टॉक की समय सीमा तथा y-अक्ष पर स्टॉक की कीमत दिखाई गई होती है। इस चार्ट को देखकर आप किसी स्टॉक की वर्तमान स्थिति को बहुत आसानी से समझ सकते है।


एम एस एक्सेल में चार्ट कैसे बनायें?- How to Create Chart in MS Excel

make chart in ms excel in hindi

एक्सेल में चार्ट Insert करना बहुत आसान है आप निम्न तरीके से एक्सेल में चार्ट बना सकते है-

  • उस डेटा को सिलेक्ट करें जिस पर आधारित चार्ट बनाना चाहते है।
  • एक्सेल के Insert Tab में Chart Group पर जाए।
  • अपने डेटा के अनुसार किसी एक चार्ट को सिलेक्ट करें।
  • सिलेक्ट डेटा के आधार पर चार्ट क्रिएट हो जाएगा।

    इस तरीके से आप चार्ट को एक्सेल में Insert कर सकते है।


    एम एस वर्ड तथा पावरपोइंट में चार्ट कैसे बनाये? - Create Chart in MS Word and MS PowerPoint

    Microsoft Word तथा Microsoft Powerpoint में चार्ट बनाने के लिए आपको केवल मुख्य दो कार्य करने होते है पहला चार्ट को Insert करना और दूसरा चार्ट के Data Source को सिलेक्ट करना।

    तो आइये पहले चार्ट को Insert करना सीखते है-

    Word तथा PowerPoint में Chart को Insert करने का तरीका समान ही है इसलिए यहाँ पर MS Word का उदाहरण देकर समझाते है।

  • MS Word के Insert Tab में जाए।
  • Illustrantions Group के Chart Option पर क्लिक करें।
  • किसी एक चार्ट का चुनाव करें।

    नोट- यहाँ पर चार्ट के साथ-साथ एक नई एक्सेल सीट भी ओपिन होगी। क्योकि वर्ड या पाबरपोइंट में चार्ट एक्सेल के डेटा से ही बनता है। जिस डेटा से चार्ट को बनाना चाहते है उस डेटा को उस नई शीट में कॉपी करते है या फिर नीचे दिये गये तरीके से चार्ट का डेटा सोर्स बदलते है।


    चार्ट का डेटा सोर्स कैसे बदले? - How to Change Data Source

  • चार्ट को सिलेक्ट करें।
  • चार्ट से संबंधित नयें टैब्स प्रदर्शित होगे। जिसमें से Design Tab पर क्लिक करें।
  • Select Data Option पर क्लिक करें।
  • इस डेटा रेंज को हटाकर आप जिस डेटा से एम एस वर्ड में चार्ट बनाना चाहते है उस एक्सेल शीट के रेंज को सिलेक्ट करें।
  • सिलेक्ट करने के बाद OK बटन पर क्लिक करें।

    इस तरीके से MS Word में डेटा सहित चार्ट बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसी तरीके से MS PowerPoint में भी चार्ट बना सकते है।


    चार्ट टाइप को कैसे बदले - Replace या Change Chart Type-

    एम एस ऑफिस के तीनों साप्टवेयर में चार्ट के प्रकार को बदलने का तरीका समान है आप MS Word, MS Excel तथा PowerPoint में निम्न तरीके से Chart Type को बदल सकते है।

  • चार्ट सिलेक्ट करें।
  • Design Tab पर क्लिक करें।
  • Change Chart Type पर क्लिक करें।
  • अपने अनुसार चार्ट का चुनाव करें।

    इस तरीके से आप चार्ट के टाइप को बदल सकते है।


    चार्ट को मूव कैसे करें - How to Move Chart

    चार्ट को आप एक्सेल में एक शीट से किसी दूसरी शीट पर मूब करना चाहते है तो निम्न तरीके से चार्ट को मूव कर सकते है।

    chart move karna in hindi
  • चार्ट सिलेक्ट करें।
  • Design Tab पर क्लिक करें।
  • Move Chart पर क्लिक करें।
  • Excel Workbook से किसी एक Sheet का चुनाव करें।
  • OK बटन पर क्लिक करें।

    चार्ट को एडिट, मोडिफाई या कस्टोमाइज कैसे करें? – How to Customize Edit or Modify Chart

    चार्ट को क्रिएट करने के बाद चार्ट में कुछ आवश्यक बदलाव भी कर सकते है कुछ महत्वपूर्ण एलिमेंट्स को आप Hide या Show कर सकते है।

    निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण एलिमेंट्स है जिनमें अधिकतर लोग बदलाव करते हैं।

    chart customize or modify
    1. Chart Title- यहाँ से आप अपने चार्ट टाइटल को Show कर सकते है या उसे Hide कर सकते है।
    2. Axis Titles- इस कमांड से आप अपने चार्ट के अक्षों के टाइटल में बदलाव कर सकते है उसे Show या Hide कर सकते है।
    3. Legends- यहाँ से चार्ट के संकेत को चारों दिशाओं में Move कर सकते है, उसे Show या Hide भी कर सकते हैं।
    4. Data Labels- यहाँ से चार्ट के डेटा लेवल्स को चारों दिशाओं में Move कर सकते है, उसे Show या Hide कर सकते हैं।
    5. Data Tables- जिस संबंधित डेटा से चार्ट बना हुआ है उसे आप यहाँ से चार्ट में टेबल के रूप में प्रदर्शित कर सकते है उसे चारों तरफ मूव कर सकते है। आवश्यकता के अनुसार Hide भी कर सकते है।
    6. Gridlines- चार्ट में ग्रिडलाइन्स Plot Area के अन्दर प्रदर्शित होता है यहाँ से आप ग्रिडलाइन्स को Show या Hide कर सकते है।
    7. Plot Area- यहाँ से आप प्लाट एरिया के बैकग्राउंड कलर में बदलाव कर सकते हैं।

    चार्ट में बदलाव करने के लिए प्राय: ये कुछ मुख्य कमांड है जिन्हें अधिकतर लोग प्रयोग करते हैं। इसके अलावा भी आप चार्ट में तमाम तरह के बदलाव, फार्मेटिंग आदि कर सकते हैं।


    अंतिम शब्द

    मैने इस लेख में चार्ट क्या होता है। यह सिखाने का प्रयास किया। मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा।

    इस लेख से संबंधित कोई अतिरिक्त जानकारी चाहते है या कोई सुझाव देना चाहते है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है।

  • Popular posts from this blog

    Important Date Functions in Excel in Hindi

    Office Button क्या है - Office Button in MS Word in Hindi - ApneTutorial

    50+ Important एम एस वर्ड शार्टकट कीज इन हिन्दी