Office Button क्या है - Office Button in MS Word in Hindi - ApneTutorial
Office Button क्या है - Office Button in MS Word in Hindi
यह बटन एम एस वर्ड विंडो में लेफ्ट साइड ऊपरी हिस्से मे स्थित होता है ऑफिस बटन को MS Word 2007 में जोड़ा गया है। पहले इसके स्थान पर फाइल मेनू का प्रयोग किया जाता था।
File Tab तथा Office Button में कोई खास अन्तर नही है जो कमांड फाइल टैब में है लगभग वही कमांड ऑफिस बटन में भी है इसमें केवल टैब को बटन में परिवर्तित कर दिया गया है।
जब आप एम एस वर्ड के ऑफिस बटन में क्लिक करते है तो नीचे दिखाये गये ऑप्शन प्रदर्शित होते है।

इस विंडो के राइट साइड में डाक्यूमेंट की एक लिस्ट दी गई होती है । इस लिस्ट में हाल ही में ओपिन किए गए, नये बनाये गए, बदलाव किए गए डाक्यूमेंट्स शामिल होते है।
आइये ऑफिस बटन के प्रत्येक कमांड को सीखते है।–
New
यहाँ से आप एक नया तथा Unsaved डाक्यूमेंट खोल सकते है जो एक दम Blank होता है। आप बिना इस कमांड के सीधे शार्टकट कुंजी Ctrl+N से भी नया डाक्यूमेंट ओपिन कर सकते है।
Open
यदि आप पहले से Saved Document को खोलना चाहते है तो इस ऑप्शन का चुनाव कीजिए। इसपर क्लिक करने से एक डायलाग बॉक्स खुलता है। जिसमें आपको उस डाक्यूमेंट का चुनाव करना होता है जिसे आप ओपिन करना चाहते है।
डाक्यूमेंट का चुनाव करने के बाद Open बटन पर क्लिक करने से वह डाक्यूमेंट ओपिन हो जाता है। बिना ओपन कमांड तक आये आप शार्टकट कुंजी Ctrl+O से सीधे ओपन विंडो को खोल सकते है।
Save
आपने कोई नया डाक्यूमेंट बनाया है या किसी डाक्यूमेंट में कुछ बदलाव किया है तो यहाँ से आप उस डाक्यूमेंट को Save कर सकते है। इसकी शार्टकट कुंजी Ctrl+S होती है।
Save as
यदि आप डाक्यूमेंट को नये नाम से या किसी अन्य स्थान पर सेव करना चाहते है तो Save as कमांड का उपयोग कर सकते है।
जब आप इस कमांड पर क्लिक करते है तो एक डायलॉग बॉक्स ओपिन होता है कम्प्यूटर में उस डाक्यूमेंट को कहाँ सेव करना है उस पथ का चुनाव करना होता है डाक्यूमेंट को किस नाम से सेव करना है वह फाइल नेम लिखकर सेव बटन पर क्लिक करते है जिससे वह डाक्यूमेंट चुनाव किए गये स्थान पर सेव हो जाता है।
Save as के लिए आप शार्टकट कुंजी F12 का भी प्रयोग कर सकते है।
इस कमांड का प्रयोग डाक्यूमेंट को प्रिन्ट देने के लिए किया जाता है। आपने कोई डाक्यूमेंट तैयार कर लिया है अब उस डाक्यूमेंट की हार्डकापी बनाना चाहते है। अर्थात उसका प्रिन्ट लेना चाहते है तो इस ऑप्सन का चुनाव करते है।
इसमें तीन सब ऑप्सन होते है-
- Print
इस कमांड पर क्लिक करने से एक डायलॉग बाक्स ओपिन होता है जिसमें प्रिन्ट से संबंधित कई ऑप्शन दिये होते है। जैसे प्रिन्टर चयन करना, कॉपी की संख्या, पेपर साइज आदि
ऑप्शन का चुनाव करने के बाद Ok बटन पर क्लिक करने से प्रिन्ट प्रिन्टर में पहुँच जाता है। शार्टकट कुंजी Ctrl+P से भी प्रिन्ट डॉयलाग बाक्स ओपिन कर सकते है।
- Quick Print
इस कमांड से आप बिना प्रिन्टिंग ऑप्शन्स में बदलाव किये सीधे डिफाल्ट प्रिन्टर से प्रिन्ट निकाल सकते है।
- Print Preview
किसी डाक्यूमेंट का प्रिन्ट कैसा निकलेगा यह उसका Preview पहले ही दिखा देता है। इसमें पेज साइज, ओरियनटेशन, मार्जिन्स आदि ऑप्शन भी सेट कर सकते है। बिना इस कमांड की मदद से आप सीधे शार्टकट कुंजी Ctrl+F2 से भी प्रिन्ट प्रीव्यू देख सकते है।
Prepare
इस कमांड का प्रयोग मुख्यता लेखक करते है जो अपने डाक्यूमेंट, बुक, मैगजीन आदि को लोगो के बीच डिस्ट्रीव्यूट करना चाहते है। इसके कुछ मुख्य ऑप्शन निम्न है-- Properties
यहाँ से आप डाक्यूमेंट का टाइटल, लेखक का नाम तथा उससे संबंधित कीवर्ड डाल सकते है।
यदि आप किसी संस्था में कार्य करते है उससे संबंधित डेटा भी जोड़ सकते है।
- Encrypt Document
आप अपने डाक्यूमेंट को Secure करने के लिए इसमें Password भी सेट कर सकते है जिससे कि कोई दूसरा व्यक्ति उस डाक्यूमेट को एक्सेस न कर पाए।
एक बात का ध्यान रहे कि पासवर्ड भूलने की स्थिति मे आप उस डाक्यूमेंट को द्वारा Recover नही कर सकते है। इसलिए बहुत सावधानी से पासवर्ड Enter करें।
Send
यदि आप डाक्यूमेंट को सीधे एम एस वर्ड से ही Email करना चाहते है तो माइक्रोसाफ्ट यह सुबिधा भी आपको देता है। लेकिन इसके लिए आपको अपने MS Outlook को कन्फिगर करना होगा।
आउटलुक एम एस ऑफिस का ही एक पार्ट है जिसमें आप अपने Gmail को जोड़ सकते है। जीमेल को आउटलुक से जोड़ने की प्रोसेस को ही Configuration कहते है।
Close
जो डाक्यूमेंट आपका खुला हुआ है उस वर्तमान डाक्यूमेंट को बंद करने के लिए इस कमांड का प्रयोग करते है। इस कमांड की शार्टकट कुंजी Alt+F4 तथा Ctrl+W दोनो होती है।
शार्टकट कुंजी F12 से भी सीधे Save as dialog box को ओपिन कर सकते है।
इसके अलावा भी इस बिंडो में दो और बटन होती है जो इस विंडो के नीचे दाये तरफ होती है। पहली बटन Word Options की होती है तथा दूसरी बटन Exit Word की होती है।
पहली बटन Word Options पर क्लिक करने से एक विंडो ओपिन होती है जिसमें डिसप्ले, प्रूफिंग, कमांड कस्टोमाइजेशन आदि वर्ड से संबंधित कई ऑप्शन्स होते है। जिन्हे आप अगली पोस्ट में सीखेगे। तथा दूसरी बटन Exit Word पर क्लिक करने से वर्तमान डाक्यूमेंट क्लोज हो जाता है और प्रोग्राम बंद हो जाता है।
अन्तिम शब्द
मैेने इस लेख में एम एस वर्ड के ऑपिस बटन के सभी कमांड को कवर किया है मुझे उम्मीद है कि आप सभी ऑप्शन का प्रयोग करना सीख गये होंगे।