Pages Group क्या है - Page Group in MS Word in Hindi
इस ग्रुप में आप एम एस वर्ड के ऐसे कमांड के बारे में जानकारी हासिल करेंगे जिनकी जरूरत अक्सर होती है। एम एस वर्ड में Pages Group क्या होता है? इस ग्रुप में कितने कमांड होते है? प्रत्येक कमांड का क्या कार्य होता है? इन सभी प्रश्नों की जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।
पेजेस ग्रुप क्या है – What is Pages Group
यह ग्रुप MS Word के Insert Tab का पहला ग्रुप है। इस ग्रुप में Cover Page, Blank Page तथा Page Break तीन कमांड होते है।

पेजेस ग्रुप के सभी कमांड का प्रयोग निम्न तरीके से करते हैं-
1. Cover Page-
यहाँ से आप अपने डाक्यूमेंट, बुक, पत्रिका आदि के लिए एक सुन्दर तथा आकर्षक कबरपेज तैयार कर सकते हैं। यहाँ से कबरपेज बनाना बहुत आसान है क्योकि यहाँ पर पूर्व निर्मित Cover Page Templates होते है। जिसमें केवल आपको डेटा भरना होता है।
2. New Page-
आप डाक्यूमेंट में कही पर भी एक नया पेज इंसर्ट करना चाहते है तो आप इसके लिए New Page कमांड का प्रयोग कर सकते है।
जिस पेज के नीचे एक नया पेज लाना चाहते है उस पेज पर कर्सर को ले जाकर New Page कमांड पर क्लिक करते है या कीबोर्ड से Ctrl+N बटन दबाते है। जिससे एक नया पेज Insert हो जाता है।
3. Page Break-
यह कमांड कर्सर के नीचे के टेक्स्ट को एक नये पेज में ले जाता है। इस कमांड का प्रयोग खासकर किसी डाक्यूमेंट को प्रिन्ट देने में किया जाता है जब आप किसी पेज के आखिर के कुछ टेक्स्ट को अगले पेज में ले जाना चाहते है तब आप इसके लिए Page Break ऑप्शन का प्रयोग कर सकते है।